YouTube वीडियो देखकर करते हैं इलाज, तो देख लीजिए इस लड़की की हालत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Mar 2019 02:12 PM IST
unmarried pregnant woman try to delivery baby watching youtube video, then both die
YOUTUBE VIDEO

    आजकल हमने गूगल को ही अपना गुरु मान लिया है। कई लोगों ने गूगल को डॉक्टर और ना जाने क्या-क्या मान लिया है, लेकिन यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने गूगल को डॉक्टर माना है तो आप बहुत बड़े खतरे से गुजर रहे हैं। यह बात हम आपसे इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गूगल पर दवाई खोजना या तो आपकी जान ले सकता है या फिर आपको इतना बीमार बना सकता है कि आप इलाज के काबिल नहीं रह जाएंगे। आज हम आपको दो ऐसी ही स्टोरी बताने वाले हैं कि आप भी चौंक जाएंगे।

    youtube
    youtube

    दरअसल मामला यह है कि एक 26 साल की लड़की की जान "गूगल डॉक्टर" के कारण ही चली गई है। यह मामला यूपी के गोरखपुर का है जहां 26 साल की एक अविवाहित लड़की ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद ही डिलिवरी करने की कोशिश की और इसी कोशिश में बच्चे के साथ उसकी भी जान चली गई।

    BABY DELIVERY
    BABY DELIVERY

    इस घटना जानकारी लोगों को तब मिली जब कमरे से खून बहकर बाहर आया। रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर के बिलंदपुर इलाके में एक लड़की किराए के मकान में रहती थी और वह प्रेगनेंट थी, लेकिन लोकलाज की डर से बिना किसी अस्पताल में गए खुद ही डिलिवरी करने लगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें