Aadhar Update: बच्चों का आधार कार्ड कहीं बेकार न हो जाए; 1 करोड़ माता-पिता ने किया यह काम, आप भी करें
Aadhar Update For Kids:
देश के 1 करोड़ से अधिक बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट का काम पूरा कर लिया है। अगर आपके बच्चे की उम्र 5 या 15 साल हो गई है, तो तुरंत आधार अपडेट कराएं, वरना स्कूल एडमिशन और स्कॉलरशिप जैसे जरूरी काम अटक सकते हैं।

अगर आपके घर में 5 से 15 साल की उम्र का बच्चा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने साफ कर दिया है कि बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराना जरूरी है। UIDAI के मुताबिक अब तक देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों का यह अपडेट पूरा किया जा चुका है।

अपडेट नहीं तो आधार हो जाएगा बेकार
UIDAI का कहना है कि तय उम्र पर बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होने की स्थिति में बच्चे का आधार आगे चलकर निष्क्रिय माना जा सकता है। इसका असर स्कूल में दाखिले, स्कॉलरशिप, परीक्षा फॉर्म, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है।

5 साल और 15 साल की उम्र में क्यों जरूरी है अपडेट?
UIDAI ने बच्चों के आधार के लिए दो अहम पड़ाव तय किए हैं- 5 साल और 15 साल की उम्र। इन दोनों चरणों में बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य होता है। हाल ही में UIDAI ने इस प्रक्रिया को लेकर सख्ती दिखाई है और माता-पिता से नियमों का पालन करने की अपील की है।