Aadhaar Security: अब कोई नहीं कर पाएगा आपके बायोमेट्रिक्स का गलत इस्तेमाल, जानें Aadhaar App का नया फीचर
UIDAI:
देश में आधार डेटा और फिंगरप्रिंट के गलत इस्तेमाल की बढ़ती चिंताओं के बीच UIDAI ने बड़ा कदम उठाया है। नए आधार एप में एक बेहद आसान और फास्ट बायोमेट्रिक्स लॉक व अनलॉक फीचर शामिल किया गया है। यह फीचर कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल करने का तरीका क्या है? आइए जानते हैं इस लेख में...

Aadhaar Biometrics Lock:
आजकल नया सिम कार्ड लेने से लेकर कई सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए हमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है। हालांकि जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे ही इसका दुरुपयोग भी बढ़ रहा है। इसी खतरे को देखते हुए यूआईडीएआई ने अपने नए आधिकारिक एप को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बना दिया है।
यूआईडीएआई ने एप को अपडेट करते हुए बायोमेट्रिक्स लॉक व अनलॉक सुरक्षा फीचर पेश किया है। कहा जा रहा है कि इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई बाहरी व्यक्ति यूजर के फिंगरप्रिंट या आइरिस डेटा का उपयोग करके कोई गलत लेन-देन या ऑथेंटिकेशन नहीं कर पाएगा।

Biometrics Lock:कैसे करें इस फीचर का उपयोग?
- एप डाउनलोड और लॉगिन:सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से आधिकारिक आधार एप डाउनलोड करें।
- MPIN दर्ज करें:एप सुरक्षित रूप से खोलने के लिए अपने 6 अंकों वाले सुरक्षित MPIN के जरिए लॉगिन करें।
- नेविगेशन: एप के स्क्रीन पर दिख रहे बायोमैट्रिक लॉक्ड (Biometrics Locked) आइकन पर क्लिक करें या फिर स्क्रीन में नीचे दिए गए सिक्योरिटी टैब में जाएं।
- विकल्प का चयन:यहां दिए गए बायोमेट्रिक्स लॉक या अनलॉक विकल्प को चुनें।
- वैरिफाई करें:अंतिम चरण में कंफर्म लॉक पर टैप करके प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आपका बायोमेट्रिक डेटा तुरंत लॉक हो जाएगा।
- लॉक होने के बाद क्या होगा?:जैसे ही आपका लॉक एक्टिवेट हो जाता है, आपके फिंगरप्रिंट और आईरिस (Iris) के जरिए होने वाले सभी ऑथेंटिकेशन पूरी तरह बंद हो जाएंगे। जब तक आप खुद इसे दोबारा नहीं खोलते, कोई भी आपकी जगह बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कर पाएगा।

Aadhaar App Unlock:बायोमेट्रिक्स अनलॉक करने का आसान तरीका
- अपने मोबाइल एप में छह-अंकों के MPIN की मदद से लॉगिन करें।
- होम पेज पर मौजूद बायोमैट्रिक लॉक्ड आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद कंफर्म अनलॉक बायोमैट्रिक विकल्प का चयन करें।
- इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके बायोमेट्रिक्स सामान्य रूप से काम करने लगेंगे और आप बैंक या अन्य सरकारी सेवाओं में अपना वेरिफिकेशन करवा सकेंगे।