Cooler: पीजी और रेंट में रहने वालों की पहली पसंद है ये कूलर, फेंकता है एसी जैसी ठंडी हवा, दाम भी बेहद कम
Slim Tower Cooler:
किराए या पीजी में रहने वाले बैचलर्स के लिए एसी लगवाना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि लगवाने का खर्च ज्यादा होता है और बिजली का बिल भी अधिक आता है। ऐसे में मार्केट में एक तरह का कूलर उपलब्ध है, जो ऐसे लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

गर्मियों में सभी लोग ठंडी हवा के लिए तरसते हैं। खासकर पीजी, हॉस्टल या किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए यह और भी मुश्किल होता है, क्योंकि वे एसी का महंगा खर्च अफोर्ड नहीं कर पाते। AC लगाना हर जगह संभव भी नहीं होता और बड़े कूलर ज्यादा जगह लेते हैं। ऐसे में मार्केट में एक खास डिजाइन का कूलर उपलब्ध है जो ऐसे लोगों के लिए एक प्रैक्टिकल और सुविधाजनक विकल्प पेश करता है।

क्या है ये खास तरह का कूलर?
यहां हम किसी महंगे या बड़े कूलर की बात नहीं कर रहे, बल्कि आपको अफोर्डेबल टावर कूलर के बारे में बता रहे हैं। इस तरह के कूलर लंबे और पतले डिजाइन में आते हैं और कमरे में बेहद कम जगह लेते हैं। इन्हें खास तौर पर छोटे कमरों और सीमित जगह वाले घरों के लिए डिजाइन किया गया है। इनकी वर्किंग एक साधारण कूलर जैसी होती है, लेकिन पतले डिजाइन के वजह से इनमें ब्लेड फैन नहीं बल्कि ब्लोअर लगा होता है।

क्यों बन रहे हैं लोगों की पहली पसंद?
टावर कूलर का सबसे बड़ा फायदा उनका कॉम्पैक्ट डिजाइन है, जो छोटे कमरों में आसानी से फिट हो जाता है। इन्हें एक कोने में रखा जा सकता है, जिससे ज्यादा जगह नहीं घिरती। साथ ही ये हल्के होते हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है।
- BSNL Offer: खत्म होने से पहले लपक लें ये ऑफर! मात्र 1 रुपये में सिम और 2 GB/Day हाइ-स्पीड डेटा
- Prepaid Plans: Jio और Airtel के छूटे पसीने! BSNL लाया 599 रुपये में 3GB डेली डेटा वाला धमाकेदार प्लान
- Tips: स्कैम कॉल्स और हैकर्स की अब खैर नहीं! Android फोन में आज ही चालू करें 'एडवांस प्रोटेक्शन' फीचर
- मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी का बड़ा दौर: क्या सच में AI छीन रहा नौकरियां या यह कंपनियों का कोई नया खेल है?