#TechWorld : इस वीक की बड़ी खबरें

2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2017 तक का सप्ताह खत्म हो रहा है तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की बड़ी टेक्नोलॉजी खबरों पर। जैसे- कौन-कौन से मोबाइल लॉन्च हुए, कौन-सा सस्ता डाटा प्लान आया, कौन-सी नई टेक्नोलॉजी आई, कौन-सा मोबाइल आपके लिए है बेस्ट। अगली स्लाइड में देखें सुर्खियां।

मोटो जी5 भारत में लॉन्च
लेनोवो ने अपनी जी सीरीज के फोन मोटो जी5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की बुकिंग अमेजॉन से हो सकती है। मोटो जी5 में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल), 1.4 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 2,800 एमएएच की बैटरी है, 13 मेगापिक्सल का पीडीएएफ रियर कैमरा, सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है औरॉ फोन की कीमत 11,999 रुपये है।

गैलेक्सी एस8 के सिक्योरिटी में बड़ी सेंध
सैमसंग के हालिया लॉन्च हुए गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस के फेशियल रिकॉग्निशन को फोटो के जरिए खोला जा सकता है। इसका दावा एक वीडियो में किया गया है, हालांकि सैमसंग ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।