June 2026 Car Launches: नई कार खरीदने का है प्लान? जानिए इस महीने कौन-सी गाड़ियां हो रही हैं लॉन्च
Upcoming Car Launches in June:
मई की तरह जून 2026 में भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई कारों की झड़ी लगने वाली है। इस महीने टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक सिएरा ईवी उतारने की तैयारी में है, तो वहीं मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और होंडा जैसी कंपनियां भी अपने नए हाइब्रिड और परफॉर्मेंस मॉडल बाजार में लॉन्च करेंगी। नई कार खरीदने से पहले जून में आने वाली इन बेहतरीन कारों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

मई का महीना ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी हलचल भरा रहा। इसमें Tata Tiago EV से लेकर Honda City Facelift और Mercedes-Benz जैसी कई शानदार कारें लॉन्च हुईं। अब जून 2026 में भी यह रफ्तार थमने वाली नहीं है। इस महीने कई बड़े ब्रांड्स अपनी नई कारें और एसयूवी (SUV) बाजार में उतारने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी इस महीने नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन अपकमिंग कारों पर एक नजर जरूर डालें:
1. Mercedes-Benz S-Class Facelift
लक्जरी कारों के शौकीनों के लिए मर्सिडीज अपनी अपडेटेड S-Class को 15 जून 2026 को लॉन्च करने जा रही है।
- खासियत:इसमें नया S 450e प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट मिल सकता है।
- इंजन और पावर:3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 22kWh की बैटरी पैक मिलेगी।
- नोट:पहले पेट्रोल वर्जन आएगा, जबकि डीजल वेरिएंट पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

2. BMW X6 M60i
बीएमडब्ल्यू की इस दमदार परफॉर्मेंस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, यानी इसकी लॉन्चिंग बेहद करीब है।
पावरहाउस:
4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन।
रफ्तार:
यह कार महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
टॉप स्पीड:
250 किमी/घंटा।

3. Honda ZR-V
होंडा ने मई में अपनी इस एसयूवी को शोकेस किया था और जून में इसकी कीमतों का एलान होने की पूरी उम्मीद है।
इम्पोर्ट मॉडल:
यह कार पूरी तरह से बनी हुई (CBU) यूनिट के रूप में भारत आएगी।
इंजन:
2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (184hp पावर)।
डिलीवरी:
जून में लॉन्चिंग के बाद इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगी।