6720एमएएच बैटरी और पी-ओएलईडी डिस्प्ले: 18,000 रुपये से कम में खरीदें ये 5 दमदार और स्टाइलिश फोन, देखें लिस्ट
Smartphones Under Rs 18,000: अगर आपका स्मार्टफोन बजट 18,000 रुपये तक है, तो भारतीय बाजार में कई 5G विकल्प मौजूद हैं। इस रेंज में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6,000mAh से बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और अच्छे कैमरा सेटअप वाले फोन मिल जाते हैं। आइए इस रेंज में कुछ बेस्ट स्मार्टफोन डील्स देखते हैं।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट में ऑप्शन्स की कमी नहीं है। यहां 18,000 रुपये के बजट में बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन वाले फोन आसानी से उपलब्ध हैं। अगर आप दमदार बैटरी, एडवांस प्रोसेसर और शानदार कैमरा क्वालिटी वाला नया 5G डिवाइस ढूंढ रहे हैं, तो आपको ढेरों विकल्पों में उलझने की जरूरत नहीं है। आइए, भारत में 18,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले उन पांच सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर नजर डालते हैं, जो अपनी कीमत में पूरी तरह पैसा वसूल स्मार्टफोन हैं।

1. Moto G86 Power
17,835 रुपये की कीमत वाला यह फोन उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ चाहिए। इसमें 6720mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और शानदार विजुअल्स के लिए 6.7-इंच की P-OLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन और 32MP का शानदार सेल्फी कैमरा मौजूद है।

2. Realme P3 5G
15,999 रुपये के बजट में रियलमी का यह फोन एक शानदार डील है। Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस इस डिवाइस में 6.67-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है। 45W फास्ट चार्जिंग वाली 6000mAh की बैटरी और 50MP के डुअल रियर कैमरे के साथ यह डेली यूज के लिए एक बेहतरीन ऑल-राउंडर फोन है।
- फ्लिपकार्ट सेल: ₹80,000 से भी कम में मिलेगा आईफोन 17, गैलेक्सी एस25 पर मिल सकती है ₹10,000 की छूट, जानें ऑफर्स
- 25,000 रुपये में भारत के टॉप 7 स्मार्टफोन: वीवो टी4 5जी से लेकर मोटोरोला एज 60 फ्यूजन तक, देखें पूरी लिस्ट
- टेक्नोलॉजी के शोर से परेशान युवा: फिर लौटे एमपी3 प्लेयर और तार वाले ईयरफोन, क्यों पसंद आ रहे पुराने गैजेट्स?
- काम की बात: घर में अचानक आ जाए मुसीबत तो काम आएंगे ये 7 गैजेट्स, हर परिवार के पास होने चाहिए