अपने स्लो वाई-फाई से हो गए हैं परेशान, तो जरूर अपनाएं ये खास टिप्स

लॉकडाउन के दौरान अगर आप ऑफिस का काम अपने घर से कर रहे हैं और आपको अपने वाई-फाई की स्पीड स्लो लग रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको यहां कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने स्लो वाई-फाई की स्पीड को काफी हद तक बढ़ा सकेंगे। तो आइए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में...

स्ट्रांग पासवर्ड का करें इस्तेमाल
वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के लिए यह सबसे आसान तरीकों में से एक है। अगर आप स्ट्रांग पासवर्ड सेट नहीं करेंगे, तो आपके अलावा अन्य लोग भी आपका वाई-फाई नेटवर्क इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे, जिससे डाटा की स्पीड काफी कम हो जाएगी। तो ऐसे में आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपका पासवर्ड जटिल हो और इसकी जानकारी किसी दूसरे के पास न हो। तभी आप हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

वाई-फाई राउटर को सही जगह रखें
क्या आप जानते हैं कि वाई-फाई राउटर को अगर सही जगह नहीं रखा जाता है या किसी सामान के पीछे रख दिया जाता है तो नेट की स्पीड कम हो जाती है। इसलिए जब भी राउटर रखें तो ध्यान रखें कि उसके आसपास ज्यादा सामान नहीं रखा होना चाहिए।
- iPhone यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर, चाबी की बजाय फोन से अनलॉक कर सकेंगे अपनी कार
- ये हैं Jio, Airtel और Vodafone के बेस्ट रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलेगा 2GB डाटा
- अमेजन फ्लेक्स डिलीवरी प्रोग्राम भारत के 35 नए शहरों में शुरू, पार्ट टाइम कमाई का खुलेगा रास्ता
- Netflix के सीईओ अश्वेतों के तीन एतिहासिक कॉलेजों को देंगे 12 करोड़ डॉलर का दान