काम की बात: बिना पासवर्ड जाने देखनी है किसी के फोन की गैलरी, तो अपनाएं ये ट्रिक

आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है कि कुछ भी असंभव सा नहीं लगता है। ऐसा लगता है जैसे आने वाले वक्त में इंसान हर वो काम कर सकेगा, जो उसे सपने जैसा लगता है। अब मोबाइल फोन को ही देख लीजिए। आज से 40-50 साल पहले शायद ही लोगों ने यह सोचा होगा कि वे आने वाले भविष्य में मोबाइल फोन जैसी किसी चीज का भी इस्तेमाल करेंगे और कहीं से भी किसी से भी बात कर सकेंगे। अब तो नए-नए और बेहतरीन फीचर वाले स्मार्टफोन भी मिलने लगे हैं। ऐसे में लोग फोन की सिक्योरिटी को लेकर भी सतर्क रहने लगे हैं। इस वजह से लोग एप लॉक का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसकी मदद से फोन की गैलरी, व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेज, कॉन्टेक्ट नंबर आदि को दूसरों से छिपा सकते हैं। लेकिन एक ट्रिक है, जिसकी मदद से आप बिना पासवर्ड पूछे किसी के भी फोन की गैलरी देख सकते हैं।आइए जानते हैं इसके बारे में...

फोन की सिक्योरिटी के लिए CM Security या App Lock का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। अगर आप बिना पासवर्ड पूछे किसी के फोन की गैलरी को देखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा और Apps के ऑप्शन पर टैप करना होगा।

Apps के ऑप्शन पर टैप करते ही आपके सामने एप की पूरी लिस्ट खुलकर आ जाएगी। अब आप उस लिस्ट में 'एप लॉक' वाले एप को खोजें। App Lock या CM Security जो भी एप आपको मिले, उसपर क्लिक कर दें।