काम की खबर: व्हाट्सएप पर किसी ने ब्लॉक कर दिया है तो चिंता न करें, इस तरीके से कर सकते हैं मैसेज

आज के समय में दुनिया में व्हाट्सएप से बड़ा कोई इंस्टैंट मैसेजिंग एप नहीं है। इसे दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं। पूरे विश्व में जहां इसके 200 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं तो वहीं फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, अकेले भारत में 10 करोड़ से भी अधिक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में ही लोग व्हाट्सएप चलाते हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप पर रोजाना अनुमानत: 10 हजार करोड़ से ज्यादा संदेशों का आदान-प्रदान होता है। आए दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों आदि को व्हाट्सएप पर कई तरह के मैसेज भेजते हैं। हालांकि कभी-कभी कुछ बातों पर दोस्त नाराज भी हो जाते हैं और वो आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे में आप उसे मैसेज नहीं भेज पाते हैं, लेकिन एक ट्रिक है, जिसके जरिये आप उस दोस्त को मैसेज कर सकते हैं, जिसने आपको ब्लॉक किया है।आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में...

जिस दोस्त ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया है, उसे मैसेज भेजने के लिए आपको अपने किसी अन्य दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी, यानी इस ट्रिक को करने में आपके दोस्त की भूमिका सबसे अहम होगी।

सबसे पहले तो आपके दूसरे दोस्त को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना होगा और उस ग्रुप में आपको और उस दोस्त को एड करना होगा, जिसने आपको ब्लॉक किया हुआ है। ये काम आप तो कर नहीं सकते हैं, लेकिन आपको दूसरा दोस्त बखूबी कर सकता है।