काम की बात: बिना इंटरनेट कैसे चलाएं व्हाट्सएप? बस जान लीजिए ये आसान ट्रिक

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Thu, 21 Oct 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Tips and tricks how to run whatsapp without internet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    इंटरनेट के इस युग में अब बिना इंटरनेट के कोई भी काम असंभव सा लगता है। स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, अगर लोगों की जिंदगी से चले जाएं तो बहुत से लोग अब 'पागल' भी हो सकते हैं, क्योंकि लोगों को इसकी आदत हो गई है। घर बैठे गूगल से किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेनी हो या मनपसंद वीडियो, फिल्म आदि देखनी हो, अगर आपके पास इंटरनेट है तो ये सबकुछ घर बैठे संभव है। अब तो वैसे अधिकतर लोग स्मार्टफोन रखने लगे हैं और स्मार्टफोन रखने का मतलब ही है कि उसमें इंटरनेट होना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना तो आपका फोन ऐसा हो जाएगा, जैसे बिना पानी के मछली। स्मार्टफोन और इंटरनेट, अगर ये दोनों चीजें आपके पास हैं, तो उसके बाद सबसे जरूरी हो जाता है व्हाट्सएप। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि व्हाट्सएप चलाने के लिए मोबाइल में इंटरनेट का होना जरूरी है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    कई बार मोबाइल में इंटरनेट ना होने की वजह से लोग सोच में पड़ जाते हैं कि व्हाट्सएप पर किसी को फोटो या वीडियो कैसे भेजें। तो इसके लिए एक तरीका है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    बिना इंटरनेट व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक एक स्पेशल सिम कार्ड खरीदना होगा, जिसका नाम चैटसिम है। इस सिम को आप किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट या फिर चैटसिम की वेबसाइट पर जाकर भी खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें