काम की बात: बिना एंटीवायरस अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से ऐसे हटाएं वायरस, जान लें आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 25 Oct 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
Tips and tricks how to remove virus from computer without antivirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते होंगे तो वायरस से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। आजकल दुनियाभर में साइबर अटैक के मामले काफी बढ़ गए हैं। दरअसल, हैकर्स या साइबर अपराधी किसी न किसी माध्यम से आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में वायरस के डालने का प्रबंध कर ही देते हैं। ईमेल के माध्यम से भी वायरस आपके कंप्यूटर में आ सकते हैं। हैकर्स लोगों के पास वायरस वाले मेल भेजते हैं और आप जैसे ही उस मेल को ओपन करते हैं, वायरस झट से आपके कंप्यूटर में घुस जाता है। कई बार गूगल पर कुछ सर्च करने के दौरान भी वायरस आपके सिस्टम में घुस सकता है। इसलिए कंप्यूटर के इस्तेमाल को लेकर बेहद ही सावधान रहने की जरूरत होती है। हालांकि अगर आपको लगता है कि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में वायरस है, तोआइए जानते हैं कि किन तरीकों से आप अपने सिस्टम को वायरस को हटा सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    कंप्यूटर से वायरस को हटाने का सबसे अच्छा तरीका होता है एंटीवायरस को इंस्टॉल करके रखना। हालांकि अगर एंटीवायरस इंस्टॉल नहीं है और अगर आपके पास विंडो 8 या विंडो 10 है तो आप अपने सिस्टम के विंडोज डिफेंडर को एंटीवायरस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में विंडोज डिफेंडर या एंटीवायरस नहीं है तो सिस्टम से वायरस को हटाने के लिए आप ऑनलाइन वायरस स्कैन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप BitDefender, ESET, McAfee, Panda, RAV, Symantec और Trend Micro आदि वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और अपने कंप्यूटर और लैपटॉप को वायरस फ्री कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें