Tips and Tricks: मोबाइल डाटा जल्दी खत्म होने से हैं परेशान? इन टिप्स को अपनाकर समस्या से पाएं छुटकारा
विज्ञापन

आज के समय में स्मार्टफोन्स हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। वहीं कोरोना के चलते बच्चों से लेकर बड़े सभी को मोबाइल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में किसी भी काम के लिए फोन में इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इंटरनेट के बिना स्मार्टफोन्स की उपयोगिता बेहद कम हो जाती है। जहां बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस का सहारा स्मार्टफोन्स है, तो वहीं ऑफिस के काम के लिए भी आपको इंटरनेट की आवश्यकता होती है। लेकिन इस बीच लोगों को एक कॉमन समस्या का सामना करना पड़ता है, जो है मोबाइल डाटा का बहुत जल्दी खत्म होना। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपके लिए ये टिप्स बेहद काम के साबित होने वाले हैं। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ कमाल के टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप ज्यादा समय के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- डाटा सेव करने के लिए आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है, कि आप उस एप का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें जो ज्यादा डाटा खर्च करते हैं। वहीं ज्यादा विज्ञापन दिखाने वाले एप से भी दूरी बनाएं। ये एप आपका बहुत डाटा निचोड़ लेते हैं।

- इसके साथ ही कई बार ऐसा होता है कि हम मोबाइल चलाने में इतना मगन हो जाते हैं कि हमें डाटा का ध्यान ही नहीं रहता और डाटा खत्म होने के चलते आपका जरूरी काम नहीं हो पाता। इससे बचने के लिए आप अपने फोन में डेली लिमिट सेट कर सकते हैं। डेली लिमिट की सीमा आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इतना डाटा खत्म होते ही आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा और इंटरनेट भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Smartphone Charging Tips: फोन चार्ज करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकती हैं दिक्कतें
- इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित
- Broadband Plans: वर्क फ्रॉम होम के लिए ये हैं बेस्ट इंटरनेट प्लान्स, कम कीमत में मिलेगी ज्यादा स्पीड और ओटीटी का बेनिफिट
- Smartphone Tips: फोन हैंग होने से हैं परेशान? तो इन टिप्स को अपनाएं, मिनटों में दूर होगी समस्या