काम की बात: चोरी-छिपे कौन देखता है आपका व्हाट्सएप प्रोफाइल? जानने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

आज के समय में व्हाट्सएप हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, जिससे पीछा छुड़ाना बड़ा ही मुश्किल है। अब तो ऐसे गिने-चुने लोग ही ढूंढने से मिलेंगे, जो व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं करते होंगे। जिनके पास स्मार्टफोन है तो वो व्हाट्सएप का इस्तेमाल करेंगे ही। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो व्हाट्सएप के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं। यह इंस्टेंट मैसेजिंग एप दोस्तों से अपनी बातें शेयर करने के लिए एक बढ़िया प्लेटफॉर्म है। कुछ लोग तो अपने दुख-सुख की बातें भी व्हाट्सएप पर ही कर लेते हैं, खासकर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड। हालांकि इस दौरान बातें करते-करते कुछ लोग अपने दोस्तों आदि से नाराज भी हो जाते हैं और फिर उनसे कुछ दिनों तक बात नहीं करते, लेकिन चोरी-छिपे वो उनकी प्रोफाइल फोटो जरूर देखते हैं। अब ये उस दोस्त को तो पता नहीं चलता कि किसी ने उसकी प्रोफाइल फोटो देखी है। ये जानने के लिए आपको एक ट्रिक अपनाना पड़ेगा।चलिए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में...

आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो को कौन-कौन देख रहा है, यह जानने के लिए आपको एक एप डाउनलोड करना होगा, जिसका नाम WhatsApp- Who Viewed Me है। आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले-स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप को डाउनलोड करने के लिए आपको 1mobile market एप को भी डाउनलोड करना होगा। हालांकि यह एप अपने आप डाउनलोड हो जाएगा। अब जब WhatsApp- Who Viewed Me एप आपके फोन में इंस्टॉल हो जाए तो कुछ सेकेंड तक इंतजार करें, क्योंकि यह एप उन लोगों की लिस्ट निकालेगा, जो चुपके से आपको बताए बिना आपकी प्रोफाइल फोटो देखते हैं।