काम की बात: जीमेल के इन चार शानदार फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे आप

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sat, 06 Nov 2021 12:07 PM IST
Tips and tricks Gmail best features to use
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज के समय में ईमेल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। खासकर ऑफिस में तो हम हर दिन ईमेल्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बिना काम चल ही नहीं सकता है। ईमेल भेजने और रिसीव करने का यह एक बेहतरीन जरिया है जीमेल। इसका इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे, चाहे स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप में। जीमेल अपने ग्राहकों को कई खास और शानदार फीचर्स उपलब्ध करवाता है, जो बहुत काम के हैं। हालांकि बहुत सारे फीचर्स के बारे में लोगों को जानकारी ही नहीं होती है, क्योंकि वे उसका इस्तेमाल ही नहीं करते हैं। इसलिए आज हम आपको जीमेल के कुछ ऐसे ही फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप शायद नहीं करते होंगे, इसलिए आपको पता नहीं होगा कि उसके फायदे क्या हैं।आइए जानते हैं इसके बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आप मेल भेजते होंगे तो आपने ध्यान दिया होगा कि जीमेल से एक बार में अधिकतम 25 एमबी की ही फाइल भेज सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो एक ट्रिक से आप बड़ी से बड़ी फाइल को भी जीमेल के जरिये भेज सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फाइल को गूगल ड्राइव में अपलोड करना होगा और फिर मेल भेजते समय कम्पोज सेक्शन में जाकर ड्राइव आइकॉन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आगे वाले स्टेप को फॉलो करते हुए बड़ी साइज के फाइल को आराम से किसी को भी भेज दीजिए।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आमतौर पर ऑफिस में काम करने वाले लोगों को जीमेल पर पुराने मेल्स को खोजने में काफी दिक्कत होती है। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है तो आप जीमेल के एक्सटेंडेड सर्च ऑप्शन की मदद ले सकते हैं। इसके जरिये आप मेल एड्रेस और कीवर्ड के जरिये पुराने मेल को खोज सकते हैं। एक्सटेंडेड सर्च ऑप्शन को सेलेक्ट करने के लिए आपको सेटिंग में जाना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें