काम की बात: गूगल पर भूलकर भी न करें इन चीजों को सर्च करने की गलती, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Wed, 13 Oct 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day never search these things on google
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आप किसी से कोई सवाल पूछते हैं और वो एकदम सही-सही उसका जवाब दे देता है तो आप उसे समझदार, तेज आदि न जाने क्या-क्या मान लेते हैं। तो गूगल को क्या मानें? यह तो आपकी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बातों का भी झट से जवाब दे देता है। दरअसल, गूगल दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है, जहां आपको हर तरह की जानकारी मिल जाएगी। आजकल तो स्मार्टफोन का जमाना है, तो गूगल लोगों के हाथ में ही रहता है। जब मन किया गूगल ओपन किया और कोई भी चीज सर्च कर ली और तत्काल उसका जवाब भी पा लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल पर हर चीज के बारे में सर्च करना सही नहीं होता है? आपको अच्छी तरह सोच-विचार कर ही गूगल पर कोई भी चीज सर्च करनी चाहिए, वरना आप बुरी तरह फंस सकते हैं।आइए जानते हैं कि गूगल पर हमें किन चीजों के बारे में सर्च नहीं करना चाहिए?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    गर्भपात कैसे करें

    • गूगल पर 'हाऊ टू अबॉर्ट' टाइप करके सर्च करना यानी गर्भपात के तरीके खोजना जानलेवा भी हो सकता है। दरअसल, गूगल इसके तमाम तरीके बता देगा, जो आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि डॉक्टर के पास जाकर सुरक्षित तरीके से ही अबॉर्शन कराएं।
    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    चाइल्ड पॉर्न

    • चाइल्ड पॉर्न बनाना या देखना, दोनों ही गैरकानूनी हैं। ऐसा करते पकड़े जाने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। गूगल पर भी आप चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें सर्च करते हैं और आईपी अड्रेस से आपकी पहचान हो जाती है तो फिर आपको जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें