काम की बात: ऑनलाइन शॉपिंग में जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना त्योहारी सीजन में हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Fri, 15 Oct 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Tip of the day Keep these things in mind in online shopping during the festive season to avoid fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    त्योहारों का मौसम आते ही लोग खरीदारी करने में जुट जाते हैं। बाजारों और दुकानों में जाकर तो लोग कपड़े आदि खरीदते ही हैं, साथ ही साथ ऑनलाइन शॉपिंग भी चलती रहती है। तमाम कंपनियां क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर खूब छूट और ऑफर्स देती हैं, जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा शॉपिंग करें और लोग भी इसका जमकर फायदा उठाते हैं और खूब खरीदारी करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हैकर्स भी इसी सेल का इंतजार करते रहते हैं और लोगों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। इसलिए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। ऑनलाइन खरीदारी में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, वरना साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट को ही खाली कर सकते हैं।आइए जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ऑफर्स और फ्री कूपन की तलाश में रहते हैं और गूगल पर इसके लिए सर्च करते हैं। इन्हीं चीजों पर साइबर चोरों की भी नजर रहती है और वो आपकी इस तलाश का गलत फायदा उठाते हैं और आपको धोखाधड़ी का शिकार बना लेते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग के लिए जो वेबसाइट काफी मशहूर होती हैं, साइबर चोर उनसे एकदम मिलती-जुलती वेबसाइट बनाते हैं। ऐसे में जब आप किसी साइट के बारे में सर्च करते हैं तो आपको उस नकली वेबसाइट का लिंक मिलता है और आप उसपर खरीदारी के लिए अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी साझा कर देते हैं। बस इससे हैकर्स को मौका मिल जाता है और वो झट के आपका अकाउंट ही खाली कर देते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें