काम की बात: मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज को कैसे करें दूसरे फोन में ट्रांसफर? जान लें आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 25 Oct 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Tip of the day How to transfer mobile text messages to another phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज के समय में आपको ऐसे गिने-चुने लोग ही मिलेंगे, जो अभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते होंगे। हालांकि खरीदने के बारे में तो सोचते जरूर होंगे। हो सकता है आप भी नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे या खरीद भी लिया होगा। दरअसल, जब लोग नया फोन खरीदते हैं तो उनका सबसे पहला काम ये होता है कि जीमेल लॉगिन करते हैं, जिसके बाद सारे ईमेल्स आपके नए फोन में आ जाते हैं। वहीं, फोन में आपका पुराना ही सिम कार्ड लगाने पर उसमें जो भी कॉन्टेक्ट नंबर होते हैं, वो सभी आपके नए फोन में आ जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत टेक्स्ट मैसेज की होती है। बहुत से लोग जरूरी टेक्स्ट मैसेज को नोट कर लेते हैं और उसके बाद उन मैसेज को डिलीट कर देते हैं। यानी वे टेक्स्ट मैसेज का बैकअप नहीं ले पाते।आइए जानते हैं टेक्स्ट मैसेज का बैकअप लेने का तरीका क्या है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो आप आसानी से टेक्स्ट मैसेज का बैकअप ले सकते हैं। स्मार्टफोन में तो वैसे इस तरह की कोई सुविधा नहीं होती है, इसके लिए आपको एक एप का इस्तेमाल करना होगा, जो आपके मैसेज को बनाए रखेगा और आप दोबारा अपने नए फोन में उस मैसेज को देख सकेंगे।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    सबसे पहले तो आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर से SMS Backup+ एंड्रॉयड एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसमें दिए गए कनेक्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर गूगल अकाउंट को सेलेक्ट करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें