काम की बात: बस दो दिन में बदल जाएगा गूगल अकाउंट में लॉगिन करने का तरीका, जानना जरूरी

सोनू शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 07 Nov 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day How to login google account new changes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आज के समय में ऐसे बहुत कम ही लोग मिलेंगे, जो गूगल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करते होंगे। स्मार्टफोन के इस जमाने में यह उपयोगी भी हो गया है। अगर आप गूगल अकाउंट का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल, नौ नवंबर से गूगल अकाउंट में लॉगिन करने का तरीका बदल रहा है। अब आप उस तरीके से लॉगिन नहीं कर पाएंगे, जैसे अभी तक करते आ रहे हैं। अब आपको गूगल अकाउंट में लॉगिन करने के लिए 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' को ऑन करना होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे गूगल अकाउंट में लॉगिन करने की इजाजत नहीं होगी। कंपनी ने पिछले महीने ही इसके बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' को अनिवार्य रूप से लागू करना बहुत जरूरी है।आइए जानते हैं कि ये 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' आखिर है क्या और इसे ऑन करने के लिए क्या करना होगा?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    'टू स्टेप वैरिफिकेशन' दरअसल सुरक्षा की एक परत (लेयर) होती है, जिसे अकाउंट में जोड़ने के बाद आप अपने अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित कर सकते हैं। इसे 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि अपने अकाउंट को लॉगिन करने के लिए दो स्टेप चलना होता है। पहले में अपना सही पासवर्ड डालना होता है और दूसरे में ओटीपी डालना होता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अगर आप ओटीपी नहीं डालेंगे तो आप अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। ओटीपी मंगवाने के लिए आप एसएमएस, वॉयस कॉल या फिर मोबाइल एप का उपयोग कर सकते हैं। 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपके गूगल अकाउंट को आपकी मर्जी के बिना कोई भी दूसरा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें