काम की बात: आधार कार्ड अपडेट के लिए घर बैठे ऐसे बुक करें अप्वाइंटमेंट, जान लीजिए आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Thu, 14 Oct 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day how to book an appointment for aadhaar card update process in hindi
आधार कार्ड - फोटो : iStock

    सभी भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। चाहे सिम कार्ड खरीदना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो, हर काम में आधार की जरूरत पड़ती ही है। इसलिए आपके पास आधार कार्ड होना ही चाहिए, क्योंकि इसके बिना आपके कई काम रुक सकते हैं। इसके अलावा एक और बात जो सबसे जरूरी है, वह ये कि आपके आधार कार्ड पर किसी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए, वरना आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। वैसे आमतौर पर बहुत से लोगों के आधार में किसी न किसी प्रकार की गलती होती ही है, जैसे- नाम या पते का गलत होना या फिर मोबाइल नंबर का बदल जाना। इसलिए समय रहते गलतियों को सही करवा लेना ज्यादा बेहतर होगा, लेकिन ये होगा कैसे? आप आधार केंद्र पर जाकर ये चीजें सही करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अप्वाइंटमेंट लेनी पड़ेगी।आइए जानते हैं कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करने का तरीका क्या है?

    आधार कार्ड अपडेट
    आधार कार्ड अपडेट - फोटो : UIDAI

    आधार अपडेट कराने के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करने का जो पहला प्रोसेस है, वो ये कि आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। उसके बाद My Aadhaar पर क्लिक करना होगा।

    आधार कार्ड अपडेट
    आधार कार्ड अपडेट - फोटो : UIDAI

    My Aadhaar टैब पर क्लिक करने के बाद आपको बुक एन अप्वाइंटमेंट का एक विकल्प दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सिटी लोकेशन का एक विकल्प मिलेगा, जिसमें आप अपने शहर का चुनाव कर सकते हैं, जहां के आधार केंद्र पर आप जाना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें