काम की बात: स्मार्टफोन चलाते हैं तो इन चीजों के बारे में जरूर जान लें, कहलाएंगे 'स्मार्ट'

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Thu, 14 Oct 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day How to become smart with the help of smartphone know the tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज दुनिया में स्मार्टफोन चलाने वालों की कोई कमी नहीं है। एक समय था जब लोगों के पास ऐसे फोन हुआ करते थे, जिसमें सिर्फ दो तरह की ही मुख्य सुविधाएं आपको मिलती थीं, एक कॉल करने की और दूसरी मैसेज भेजने की। अब तो स्मार्टफोन का जमाना है, जिसमें तमाम तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जो आपकी जिंदगी को बेहद ही आसान बना देती हैं। आप में से अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते होंगे और खूब करते होंगे। कॉल और चैटिंग के अलावा वीडियो देखने से लेकर गेम खेलने तक, हर तरह की सुविधा आजकल स्मार्टफोन में मिलती है। लेकिन स्मार्टफोन बस यही तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बहुत से ऐसे कमाल के फीचर्स भी मिलते हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे।आइए जानते हैं स्मार्टफोन से जुड़े कुछ ऐसे ही खास ट्रिक्स के बारे में, जिनकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    स्मार्टफोन में ऑटोमेटिक साइलेंट मोड का फीचर भी होता है। अगर आप सिनेमा हॉल या लाइब्रेरी आदि में जाते हैं तो आपका फोन अपने आप साइलेंट मोड में चला जाएगा। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग में साउंड सेटिंग में जाना होगा और डू नॉट डिस्टर्ब वाली सेटिंग में जाकर उसे एक्टिवेट करना होगा। गूगल मैप्स और गूगल कैलेंडर की मदद से यह फीचर काम करता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आप घर पर अपने फोन को हमेशा अनलॉक रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में सिक्योरिटी और लोकेशन की सेटिंग में जाना होगा और स्मार्टलॉक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद Trusted Places की सेटिंग में जाकर अपने घर की लोकेशन डाल दें। बस आप जब भी घर पर रहेंगे, तो आपका फोन हमेशा अनलॉक रहेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें