काम की बात: व्हाट्सएप के ये शानदार ट्रिक्स जानते हैं आप? खुद ही कर लीजिए चेक

आज व्हाट्सएप दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मैसेजिंग एप में से एक है या यूं कहें कि सबसे बड़ा ही है, क्योंकि दुनियाभर में व्हाट्सएप के फिलहाल 200 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं। भारत में भी करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इस डिजिटल दुनिया में अभी भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आप 'स्मार्ट' नहीं हैं। वैसे तो जिन लोगों के पास स्मार्टफोन होते हैं, वे व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते ही हैं, लेकिन अगर उनसे भी पूछ लिया जाए कि क्या वे व्हाट्सएप के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं तो जाहिर है वे इसका जवाब ना में ही देंगे या फिर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।तो चलिए हम आपको व्हाट्सएप के कुछ ऐसे शानदार फीचर्स के बारे में बताते हैं, जो आप शायद ही जानते होंगे।

व्हाट्सएप चलाने वाले बहुत कम ही लोग यह जानते होंगे कि कोई भी मैसेज या वीडियो को भेजने से पहले आप उसमें एडिट भी कर सकते हैं। अगर आप किसी को कोई फोटो भेज रहे हैं तो आपको उसमें एडिट का विकल्प मिलता है, जहां आप फोटो के नीचे कुछ भी लिख सकते हैं या इमोजी भी लगा सकते हैं।

अलग-अलग रंगों की इमोजी व्हाट्सएप के बेहतरीन फीचर्स में से एक है। आप जो भी इमोजी भेजना चाहते हैं, बस उसपर थोड़ी देर के लिए क्लिक करके रखें, आपको वह इमोजी छह रंगों में दिखाई देगी। अब आप जिस रंग की इमोजी भेजना चाहते हैं, उसपर क्लिक कर दें और सेंड कर दें।