काम की बात: व्हाट्सएप के ये तीन फीचर्स हैं बेहद ही शानदार, मिलता है गजब का अनुभव

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Tue, 26 Oct 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day best features of whatsapp Voice and Video Calling
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आज के समय में व्हाट्सएप मैसेजिंग के लिए सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया है। दोस्तों और रिश्तेदारों से चैटिंग के जरिये बात करने के लिए तो इसका इस्तेमाल खूब किया ही जाता है, साथ ही प्रोफेशनल कामों में भी अब इसका इस्तेमाल होने लगा है। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जिनका इसके बिना काम ही नहीं चल सकता। चाहे सुबह हो, शाम हो या रात, जब तक व्हाट्सएप न चला लें, उन्हें कुछ अधूरा सा लगता है। ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ मोबाइल पर व्हाट्सएप चला सकते हैं, बल्कि आप चाहें तो डेस्कटॉप कंप्यूटर में भी व्हाट्सएप चला सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप वाले मोबाइल को भी इंटरनेट से जोड़ कर रखना होता है। व्हाट्सएप के फीचर्स की अगर बात करें तो इसके बहुत से ऐसे फीचर्स हैं, जो बेहद ही शानदार हैं।आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही शानदार फीचर्स के बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप का जो सबसे शानदार फीचर है, वो हैं वॉयस कॉल की सुविधा। अगर आपके पास स्मार्टफोन है और उसमें व्हाट्सएप है तो आप आसानी से किसी से भी वॉयस कॉल के जरिये बात कर सकते हैं और वो भी मुफ्त में। इसमें आपके इंटरनेट का डेटा इस्तेमाल होता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप का एक और जो शानदार फीचर है, वो है वीडियो कॉल की सुविधा। अगर आपको किसी से फेस-टू-फेस बात करनी है तो आप व्हाट्सएप के जरिये उसे वीडियो कॉल कर सकते हैं, भले ही वे दूसरे देश में क्यों न हों। इसमें आपको महंगे कॉलिंग रेट की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें