Google Search: 2023 में भूलकर भी गूगल पर सर्च ना करें ये 5 टॉपिक्स, हो सकती है बड़ी परेशानी

आज के समय में अगर हमें कुछ भी जानना है, तो हम सबसे पहले गूगल सर्च करते हैं। कोई भी छोटी से लेकर बड़ी जानकारी के लिए लोग गूगल पर ही जाते हैं, क्योंकि इंटरनेट की मदद से आप बेहद आसान तरीके से और काफी जल्द यहां सब कुछ जान सकते हैं। हालांकि, जानकारियों को गूगल सर्च करते समय उसके प्रमाणिकता की जांच हमें खुद सकती होती है। यानी की जानकारी कितनी सही है। लेकिन गूगल सर्च करते समय हमें एक और बात का ध्यान रखना है कि हमें क्या चीजें गूगल पर सर्च नहीं करती है। जी हां, गूगल सर्च में एक छोटी सी लापरवाही आपको जेल की हवा तक खिलवा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको गूगल पर कौन सी चीजें भूलकर भी सर्च नहीं करनी चाहिए।

पाइरेटेड फिल्म
कई लोग फ्री में मूवीज देखने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं, लेकिन पाइरेटेड फिल्म को खोजना जेल की हवा तक खिलवा सकता है। यदि आप नई मूवीज को पाइरेट करने काम करते हैं या गूगल सर्च करते हैं तो यह अपराध की श्रेणी में आता है और आपको 3 साल की जेल भी हो सकती है। साथ ही आप पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है।

चाइल्ड पॉर्न या चाइल्ड क्राइम के बारे में सर्च न करें
आपको भूलकर भी गूगल पर चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्च नहीं करना है। साथ ही चाइल्ड क्राइम से जुड़ी जानकारी सर्च करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। दरअसल, भारत में इसको लेकर सख्त कानून है। इसमें पोक्सो एक्ट 2012 के धार 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सेव करके रखना तक कानूनन अपराध है। अगर आप इनमें से किसी भी स्थिति में पकड़े जाते हैं, तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है। इस जुर्म के लिए आपको 5-7 साल तक जेल होने का प्रवाधान है। इसलिए गूगल पर चाइल्ड पॉर्न या क्राइम के बारे कभी भी सर्च न करें।