Alert: कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका स्मार्टफोन? इन संकेतों से तुरंत करें पहचान और जानें बचाव का तरीका
Smartphone Virus Signs:
आजकल शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके पास स्मार्टफोन न हो। बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया और निजी बातचीत तक, लगभग हर जरूरी काम फोन से होता है। ऐसे में अगर फोन में वायरस या मालवेयर घुस जाए, तो यह आपकी डिवाइस के साथ-साथ निजी डेटा के लिए भी खतरा बन सकता है।आइए जानते हैं वे संकेत, जिनसे पता चल सकता है कि आपका फोन वायरस की चपेट में है, और इससे बचने के आसान तरीके।

Mobile Virus Alert:
आज के समय में स्मार्टफोन हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी यूजर्स को निशाना बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कई बार तो फोन में वायरस या मालवेयर घुस जाता है और हमें इसकी जानकारी भी नहीं होती। हालांकि, ऐसा होने पर स्मार्टफोन कुछ चेतावनी संकेत (Red Flags) देने लगता है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो निजी जानकारी, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंकिंग डिटेल्स को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है।

बिना आपकी जानकारी के कॉल और मैसेज जाना
- अगर आपके फोन से ऐसे कॉल या मैसेज जा रहे हैं जिन्हें आपने नहीं भेजा, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें।
- कई बार मालवेयर या वायरस फोन का इस्तेमाल स्पैम मैसेज भेजने या संदिग्ध कॉल करने के लिए करते हैं।
- ऐसी स्थिति में कॉल लॉग और सेंट मैसेज सेक्शन जरूर चेक करें। अगर वहां ऐसी कोई चीज दिखें जो आपने नहीं की हैं, तो फोन की सुरक्षा की जांच करना जरूरी हो जाता है।

फोन में दिखे अनजान एप तो हो जाएं सावधान
- वायरस का एक आम संकेत यह भी है कि फोन में ऐसी एप्स दिखाई देने लगती हैं, जिन्हें आपने कभी डाउनलोड ही नहीं किया।
- कुछ मालवेयर यूजर की जानकारी या अनुमति के बिना अतिरिक्त एप्स इंस्टॉल कर सकते हैं।
- इसलिए अगर आपको भी अपने फोन में ऐसा कोई एप नजर आता है, तो उसकी तुरंत जांच करें और जरूरत न हो, तो हटा दें।