आपके फोन में डाउनलोड हैं ये खतरनाक एप्स, हो जाएं सावधान, नहीं तो निजी डाटा हो जाएगा लीक

लंबे समय से एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर डाटा लीक और हैक का खतरा बना हुआ है। हैकर्स लगातार इस प्लेटफॉर्म पर मौजूदा एप्स के जरिए लोगों को अपना निशाना बनाते आए हैं। हाल ही में आई चेक प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें करीब 19 एंड्रॉयड एप्स में सिक्योरिटी होल्स पाए गए हैं। इतना ही नहीं इन एप्स में सोशल मीडिया एप फेसबुक और इंस्टाग्राम भी शामिल हैं। इससे पहले कई वायरस वाले एप्स की रिपोर्ट सामने आई थी, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध थे।

रिपोर्ट से मिली जानकारी
चेक प्वाइंट रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, मैलवेयर वाले एप्स के डेवलपर्स ने कमियां आने के बाद भी इनको दोबारा सही नहीं किया है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि हैकर्स इन एप में एक कमांड देकर यूजर्स का डाटा आसानी से हैक कर सकते हैं।
