दुनिया ने माना इन 'भारतीयों' का लोहा, तनख्वाह दी अरबों में

भारतीयों ने अपनी काबिलियत का लोहा दुनिया को मनवाया है। इसलिए इन भारतीय मूल के काबिलमंद लोगों ने आज दुनिया की दिग्गज कंपनियों में आला मकाम हासिल किया है। हम यहां ऐसी ही कुछ हस्तियों की चर्चा कर रहे हैं जो अरबों रुपये के हिसाब से तनख्वाह पाती हैं। नोट- इसमें कुछ आकड़े साल 2014-15 के भी शामिल हैं।

सुंदर पिचाई:
भारतीय मूल के गूगल, सीईओ जल्द ही दुनिया के सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाले इंसान हो जाएंगे। क्योंकि उनके खाते में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 199 मिलियन डॉलर के शेयर ट्रासंफर करने वाली हैं। एक अनुमान के अनुसार उन्हें दिए गए शेयरों की कुल कीमत भारतीय मुद्रा में 13 अरब रुपये के आसपास बैठती है। हालांकि यह शेयर पिचाई को साल 2019 तक उनके हर तिमाही इंक्रीमेंट के तौर दिए जाएंगे। तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मे पिचाई ने बीटेक (आईआईटी खड़गपुर), एमएस (स्टैनफर्ड), और एमबीए की शिक्षा (वारटन) से हासिल की है। पिचई ने कोटा, राजस्थान की अंजली से शादी की है।

सत्या नडेला ने (मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), एमएस (विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी-मिल्वौकी) और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनस से एमबीए की पढ़ाई की है। इनका सालाना वेतन 84.3 मिलियन डॉलर (करीब 525 करोड़ रुपये) है। टेक्नलॉजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला अमेरिका में शीर्ष वेतन पाने वाले सीईओ में से एक हैं।