Tips and Tricks: अब ट्रू कॉलर पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं ढूंढ पाएगा आपका नाम, बस अपनानी होगी ये ट्रिक

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 18 Nov 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Technology Tips and Tricks no one can find your name on true caller know the trick
tips and tricks - फोटो : iStock

    भारत में ट्रू कॉलर एप्लिकेशन का उपयोग एक बड़े पैमाने पर किया जाता है। इस ऐप के जरिए हमको अनजान नंबर से आने वाली कॉल के विषय में जानकारी मिल जाती है। ट्रू कॉलर ऐप के भीतर ऐसे कई खास फीचर्स हैं, जो यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देते हैं। ट्रू कॉलर के डेटाबेस में हम में से अधिकतर लोगों की डिटेल्स पहले से सेव है। इसी डेटाबेस के जरिए वो अनजान नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति के विषय में हमको बताता है। ट्रू कॉलर के डेटा बेस से कोई भी व्यक्ति आपके नंबर को दर्ज करके आपकी जानकारी जुटा सकता है। वहीं अगर आपने कभी इस ऐप का इस्तेमाल ना भी किया हो, तब भी इस ऐप की मदद से आपके नंबर को दर्ज करके आपकी जानकारी जुटाई जा सकती है। ऐसे में आपकी डिटेल्स को निकालकर उसका गलत कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    tips and tricks
    tips and tricks - फोटो : iStock

    इसी सिलसिले में आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ट्रू कॉलर के डेटाबेस से अपनी जानकारी डिलीट कर सकते हैं। ट्रू कॉलर आपको अपनी पर्सनल जानकारी डिलीट करने का विकल्प देता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस ट्रिक के बारे में -

    tips and tricks
    tips and tricks - फोटो : Pixabay

    अपनी पर्सनल जानकारी को डिलीट करने के लिए आपको अपने ट्रू कॉलर अकाउंट को डीएक्टिवेट करना होगा। उसके बाद ही आपकी पर्सनल जानकारी ट्रू कॉलर के डेटाबेस से हटेगी। बिना अकाउंट को डिलीट किए आप अपनी पर्सनल डिटेल्स को ट्रू कॉलर से हटा नहीं सकते हैं। इसको लेकर ट्रू कॉलर आपको कोई दूसरा ऑप्शन नहीं देता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें