इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की तमाम बड़ी खबरों पर एक नजर

इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की खबरों में आपका स्वागत है। प्रत्येक सप्ताह की तरह इस बार भी हम आपके लिए लेकर आए हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया की बड़ी खबरें। तो आइए देखते हैं इस 15 मई से 20 मई तक क्या टेक वर्ल्ड में क्या हुआ।

रेडमी 3एस बना भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन बिकने वाला स्मार्टफोन
शाओमी रेडमी 3एस भारत में ऑनलाइन सबसे ज्यादा बेचे जाने वाला स्मार्टफोन बन गया है। शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने बताया कि कंपनी ने भारत में रेडमी 3एस की 40 लाख से ज्यादा यूनिट्स ऑनलाइन बेची हैं।

नोकिया 3310 भारत में हुआ लॉन्च
नोकिया 3310 आखिरकार भारत में अधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है और इसकी बिक्री भी ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है। फोन की कीमत 3,310 रुपये है। नोकिया 3310 चार कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 3,310 रुपये रखी गई है। फोन पर मेटल फिनिशिंग है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है।