Tata Sky का बड़ा तोहफा, नए ग्राहकों को फ्री में मिलेगा Binge, ऐसे उठाएं फायदा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 12 Dec 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky Offering One Month free Binge Service to new subscribers know details about this offer
tata sky binge - फोटो : amar ujala

    देश की सबसे बड़ी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा स्काई ने अपने नए ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा पेश किया है। टाटा स्काई के नए ग्राहकों को अब टाटा स्काई बिंज डिवाइस फ्री में मिलेगा। नए ग्राहकों को टाटा स्काई बिंज के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे।

    Tata Sky Binge Review
    Tata Sky Binge Review - फोटो : amar ujala

    टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने नए ग्राहकों को ट्रायल के तौर पर एक महीने के लिए Tata Sky Binge फ्री में देगी। इसके बाद हर महीने 249 रुपये देने होंगे। बता दें कि टाटा स्काई बिंज टाटा स्काई की एक डिवाइस है जिसकी मदद से आप टीवी पर मोबाइल एप के जरिए मनचाहे चैनल देख सकेंगे।

    Amazon Prime Video
    Amazon Prime Video

    दरअसल बिंज अमेजन फायर स्टिक का टाटा स्काई एडिशन है। एक महीने के लिए फ्री में टाटा स्काई बिंज के अलावा कंपनी तीन महीने के लिए ग्राहको को अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसके बाद हर महीने 129 रुपये देने होंगे। अगली स्लाइड में जानें क्या है Tata Sky Binge?

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें