Tata Sky फायर स्टिक, 249 रुपये में बिना सेटअप बॉक्स देखें टीवी, जानें सेटअप करने का तरीका

यदि आपके भी घर पर टीवी और आप Tata Sky के फैन हैं तो कंपनी ने आपको एक नया तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी सुविधा को आगे बढ़ाते हुए Tata Sky Binge लॉन्च कर दिया है जिसकी मदद से आप अमेजन फायर टीवी स्टिक के जरिए बिना सेटअप बॉक्स के टीवी देख सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...

सबसे पहले आपको बता दें कि अमेजन फायर टीवी स्टिक प्रीमियम कंटेंट देखने की सुविधा देता है। ऐसे में आप Tata Sky Binge की मदद से सिर्फ 249 रुपये में मनमुताबिक कंटेंट अपने टीवी पर देख सकते हैं। बता दें कि यह शुल्क मासिक है यानि हर महीने आपको 249 रुपये देने होंगे।

हालांकि इस सुविधा के लिए आपके पास स्मार्ट टीवी या फिर ऐसा टीवी होना चाहिए जिसमें एचडीएमआई पोर्ट हो और घर पर वाई-फाई या इंटरनेट का कनेक्शन भी होना चाहिए। टाटा स्काई की इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने टीवी में अमेजन फायर टीवी स्टिक लगाना होगा जिसे आप टीवी में मौजूद एचडीएमआई पोर्ट में लगाएंगे। इसके बाद आपTata Sky Mobileके ऐप से इसे एक्सेस कर पाएंगे और मोबाइल ऐप में मौजूद तमाम तरह के कंटेंट देख सकेंगे। सके साथ मिलने वाले रिमोट में आपको वॉयस कमांड के लिए अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलेगा।