500 रुपये से कम में Tata Sky के पांच बेस्ट DTH पैक, अपने लिए चुनें परफेक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Sep 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky Best DTH Recharge Plan: Tata Sky Best DTH Packs Under Rs 500 All details here
टाटा स्काई डीटीएच रिचार्ज प्लान - फोटो : amarujala

    किसी भी डीटीएच का रिचार्ज कराना आजकल अपने आप में एक बड़ा काम हो गया है। डीटीएच का रिचार्ज कराना मोबाइल के रिचार्ज कराने से अधिक मुश्किल है, क्योंकि कई लोगों को इसे समझने में काफी परेशानी होती है। भारत के प्रमुख DTH ऑपरेटर्स की बात करें तो इसमें टाटा स्काई (Tata Sky) का नाम सबसे पहले आता है। अब यदि आप भी टाटा स्काई के ग्राहक हैं और प्लान चुनने में आपको परेशानी हो रही है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको टाटा स्काई के पांच ऐसे बेस्ट प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 500 रुपये से कम हैं। आइए जानते हैं।

    tata sky
    tata sky - फोटो : social media

    500 रुपये से कम में कीमत में टाटा स्काई के पास पहला पैक Marathi Hindi Family Kids Sports HD पैक है। इसकी कीमत 478.30 रुपये और वैधता एक महीने की है। इसमें ग्राहकों को एचडी और एसडी दोनों प्रकार के चैनल्स मिलेंगे जिनमें 41 एचडी और 50 एसडी चैनल्स हैं। इस पैक में आपको मराठी और हिंदी के कई चैनल्स मिलेंगे। साथ ही में इसमें किड्स, न्यूज और म्यूजिक चैनल्स भी मिलेंगे।

    TATA SKY
    TATA SKY - फोटो : TATA SKY

    दूसरे पैक की बात करें तो इसका नाम Telugu Family Kids Sports HD है और इसकी कीमत 441.96 रुपये है। इस पैक की वैधता भी एक महीने की है। यह प्लान मनोरंजन, स्पोर्ट्स, मूवी, किड्स और लाइफस्टाइल के लिए परफेक्ट है। इसमें कुल 31 एचडी और 50 एसडी चैनल्स मिलेंगे। इसमें हिंदी मूवी, न्यूज और म्यूजिक जैसे कई चैनल्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें