Gadgets for Mother: इस मदर्स डे मां का काम करें आसान, तोहफे में दें ये स्मार्ट गैजेट्स और दिन को बनाएं और खास

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sun, 10 May 2026 10:44 AM IST
सार

Mothers Day Special Gadgets:

मदर्स डे के मौके पर हर कोई अपनी मां को फूल या कार्ड से हटकर कुछ यूनिक गिफ्ट देना चाहता है, जो खास भी हो और उपयोगी भी। अगर आप भी ऐसे गिफ्ट की तलाश में है, तो यहां कुछ स्मार्ट गैजेट्स सुझाए गए हैं, जो न सिर्फ उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाएंगे, बल्कि हेल्थ और सुरक्षा का ध्यान भी रखेंगे।

विज्ञापन
Surprise Mom these special smart gadgets this Mother's Day
मां के लिए स्मार्ट तोहफें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड

    Smart Home Gadgets:

    मदर्स डे के मौके पर आजकल लोग पारंपरिक गिफ्ट्स की बजाय ऐसे स्मार्ट गैजेट्स चुनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में काम आएं। यही वजह है कि आज यानी इस मदर्स डे पर टेक गिफ्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। स्मार्ट डाेरबेल, एयर फ्रायर, स्मार्टवाच और वेजिटेबल क्लीनर जैसे डिवाइसेस मां की डेली लाइफ को आसान और सुरक्षित बना सकते हैं।

    Apple Smart Doorbell
    Apple Smart Doorbell - फोटो : अमर उजाला

    इस गैजेट्स से बढ़ेगी सुरक्षा

    स्मार्ट डोटबेल मां के लिए एक शानदार विकल्प बन सकत है। इसकी मदद से वे स्मार्टफोन पर देख सकती हैं कि दरवाजे पर कौन आया है और बिना गेट खोले बातचीत भी कर सकती हैं। नए मॉडल्स में लोकल लैंग्वेज सपोर्ट और वीडियो फीचर्स भी मिल रहे हैं। जिससे उन्हें बार-बार दरवाजे पर जाकर नहीं देखना पड़ेगा।

    एयर फ्रायर
    एयर फ्रायर - फोटो : एआई जनरेटेड

    ऑटोमेटिक रोटी मेकर या एयर फ्रायर से दे आराम

    गर्मियों में लंबे समय तक किचन में काम करना काफी मुश्किल हो जाता है, खासकर रोटी बनाने में। ऐसे में ऑटोमेटिक रोटी मेकर और स्मार्ट एयर फ्रायर मां के काम का बोझ काफी हद तक कम कर सकते हैं। ये गैजेट्स खाना बनाने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें