फेसबुक के विज्ञापनों को छिपाना आसान है, यहां जानिए

टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 06 Mar 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
steps to stop ads on your facebook  accounts
फोटो : getty images

    आप सोचते हैं कि फेसबुक की सेटिंग को प्राइवेट कर लेने से आपकी कोई निजी जानकारी बाहर नहीं जाएगी? लेकिन आप गलत हैं। फेसबुक पर अकाउंट बनाते वक्त हम अपने बारे में ऐसी कई जानकारियां दे देते हैं जिनका फायदा फेसबुक उठा लेता है।

    अपने फेसबुक पेज पर दाएं बाएं जो आपको ढेरो विज्ञापन दिखते हैं वह इसी का नतीजा है। फेसबुक भले ही हमारे नाम और नंबर का इस्तेमाल न करे और उसे निजी रखे लेकिन वह एक खास तरह से इसे शेयर करता है।

    फेसबुक अपने उपभोक्ताओं की पसंद, नापसंद और रुचि इस बिनाह पर जांचता है कि वे किस चीज पर लाइक दबा रहे हैं, किस चीज को शेयर कर रहे हैं और इसी के आधार पर वह विज्ञापनदाताओं को जानकारी देता है ताकि वे बेहतर विज्ञापन बना सकें और हम तक पहुंच सकें। लेकिन इन विज्ञापनों को पेज पर आने से रोका जा सकता है।

    फेसबुक के विज्ञापनों को छिपाना आसान है, यहां जानिए
    फोटो : getty images

    इससे बचने का एक बहुत आसान तरीका है जो शायद आपको अब तक पता नहीं होगा लेकिन आपकी आंखों के सामने ही है। अपने फेसबुक अकाउंट में साइन इन करें और दाईं तरफ ऊपर जो सेटिंक का एक गोल सा निशान बना है उसे क्लिक करें।

    एक सूची खुल के आएगी जिसमें सेटिंग (settings) लिखा होगा, उस पर क्लिक करें।

    एक पेज खुल कर आएगा। बाईं तरफ एक सूची में नीचे से चौथे नंबर पर एडवर्ट्स (Adverts) या (Ads) लिखा होगा, उसी पर क्लिक करें।

    इसके बाद जो पेज खुलेगा वह कुछ इस तरह दिखेगा। इसमें तीन विकल्प हैं। पहले वाले विकल्प के बगल में यानि ऊपर दाईं तरफ एडिट (Edit) का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।

    फेसबुक के विज्ञापनों को छिपाना आसान है, यहां जानिए
    फोटो : getty images

    क्लिक करते ही उसी पहले वाले विकल्प के नीचे अंग्रेजी में लिखा होगा 'if we allow this in future, show my information to' और नीचे एक डिब्बा बना होगा। उस पर क्लिक कर के 'no one' वाले विकल्प को चुनें। इसका अर्थ है कि वह आपसे पूछ रहा है कि आप अपनी जानकारी किसे दिखाना चाहते हैं और आपने चुना है 'किसी को नहीं'।

    बस, इसके बाद 'save changes' का विकल्प चुन लें। आपने जो बदलाव किए हैं वह सुरक्षित हो जाएंगे और इसके बाद आपको विज्ञापन दिखना बंद हो जाएंगे।

    ऐसा करने से विज्ञापनदाताओं को आपके कमेंट, लाइक और शेयर की हुई चीजें नहीं दिखेंगी। हालांकि ऐसा नहीं है कि एक भी विज्ञापन नहीं दिखेगा, क्योंकि कुछ विज्ञापन तो फेसबुक की तरफ से होते ही होते हैं। अगर भविष्य में आप ये सेटिंग वापस बदलना चाहें तो इसी तरह बदल भी सकते हैं। सोर्स-मिरर।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें