SBI ने अपने ग्राहकों को दी चेतावनी, कहा- इस मैसेज से रहें दूर, भूलकर भी ना करें क्लिक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Mar 2019 11:18 AM IST
State Bank of India warns its customer about this WhatsApp scam, All you must know
एसबीआई

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर के अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है। SBI ने व्हाट्सऐप पर आ रहे एक मैसेज को लेकर ग्राहकों को अलर्ट किया है और कहा है कि इस तरह के मैसेज के सांझे में ना आएं। आइए इस व्हाट्सऐप स्कैम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    SBI alert
    SBI alert

    दरअसल पिछले कई दिनों से व्हाट्सऐप पर SBI के ग्राहकों को ओटीपी वाले मैसेज आ रहे हैं। इसके बाद ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले ठग एसबीआई के नाम से बार-बार व्हाट्सऐप मैसेज करके लोगों का भरोसा जीत रहे हैं। इसके बाद ये ठग लोगों से असली ओटीपी के बारे में पूछ रहे हैं।

    SBI alert
    SBI alert

    कई मामलों में यह भी सामने आया है कि व्हाट्सऐप पर आए ओटीपी वाले मैसेज के साथ एक वेब लिंक भी दिया जा रहा है, जिसपर क्लिक करने पर फोन में वायरस और मैलवेयर वाले ऐप डाउनलोड हो रहे हैं और बैकग्राउंड में हमेशा चल रहे हैं। कई मामले में ऑनलाइन ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी ली जा रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें