Tech Tips in Hindi: लैपटॉप हो रहा है सुस्त, इन टिप्स से हो जाएगा सुपरफास्ट, नया खरीदने की जरूरत नहीं

लैपटॉप आज के समय में लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। ऑफिस हो या फिर वर्क फ्रॉम होम हर दिन इनसे आपका पाला पड़ना ही है। बहुत से लोग अपने पर्सनल यूज के लिए भी लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। कई बार लैपटॉप के स्लो होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आपका लैपटॉप स्लो है या उसे खुलने व बंद होने में अधिक समय लगता है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ बढ़िया टिप्स देने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही लैपटॉप की स्पीड और परफॉर्मेंस को पहले से बेहतर कर सकते हैं।

विंडोज अपडेट इंस्टॉल करें
माइक्रोसॉफ्ट समय-समय पर विंडोज ओएस के लिए अपडेट्स रिलीज करती रहती है। ज्यादातर यूजर्स इन अपडेट्स की अनदेखी करते हैं, क्योंकि अपडेट्स का डाउनलोडिंग साइज बड़ा होता है। हालांकि, ऐसा करना ठीक नहीं है। ये अपडेट्स लैपटॉप के लिए महत्वपूर्ण सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस पैच के साथ आते हैं। जब आपको लगे कि अपडेट स्टेबल है, तब ओएस को अपडेट कर लेना चाहिए।

सिक्योरिटी खर्च करें
मुफ्त में मिलने वाले एंटी-वायरस और एंटी-मैलवेयर का इस्तेमाल गलत नहीं है, लेकिन इसमें सभी सिक्योरिटी फीचर्स नहीं मिल पाते हैं। कई ऐसी कंपनियां हैं, जो आपको इनका पेड वर्जन मुहैया कराती हैं। आपका इनमें निवेश करना हमेशा बेहतर रहेगा। सिक्योरिटी फीचर्स से लैस कुछ एंटी-वायरस आपको 150-500 रुपये के बीच मिल जाएंगे।