7 हजार रुपये से कम कीमत में 4 जी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन

यदि आप भी कम बजट होने के कारण स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपको निराश होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं 7,000 रुपये से कम कीमत और 4जी सपोर्ट वाले 5 स्मार्टफोन की लिस्ट।

माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट 2
फोन 2जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, फोन 5 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, 13 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है। फोन में एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। स्मार्टफोन 4 जी सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 2280 एमएएच की बैटरी दी गई है।

लाइफ विंड 3
लाइफ का यह फोन 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल रियर व 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपये है। फोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर काम करता है, 4 जी सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 2920 एमएएच की बैटरी है।