SmartPhone Tips: आपका मोबाइल फोन भी बन सकता है सीसीटीवी, बस अपनानी होगी ये ट्रिक

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Wed, 09 Feb 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
SmartPhone Tips how to use your mobile phone as cctv camera follow this trick
फोन को सीसीटीवी कैमरे की तरह कैसे करें इस्तेमाल? - फोटो : i stock

    अपने घर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आजकल लोग घरों में सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं, जिससे हर वक्त अपने घर पर नजर रखी जा सके। वहीं बजट को देखते हुए कई लोग चाह कर भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवा पाते। अगर आप भी चोरों से बचने या अन्य किसी कारण से अपने घर में सीसीटीवी लगवाना चाहते हैं, पर बजट के चलते नहीं लगवा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। अगर आपके पास कोई पुराना मोबाइल फोन है, तो आपका काम बेहद आसानी से बन जाएगा। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना सीसीटीवी लगवाए भी सीसीटीवी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आप एक पुराने मोबाइल को ही सीसीटीवी कैमरा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये ट्रिक कैसे काम करती है और मोबाइल फोन के सीसीटीवी बनाने के लिए आपको क्या करना होगा?

    फोन को सीसीटीवी कैमरे की तरह कैसे करें इस्तेमाल?
    फोन को सीसीटीवी कैमरे की तरह कैसे करें इस्तेमाल? - फोटो : i stock
    • इस ट्रिक से आप अपने मोबाइल को ही सीसीटीवी कैमरा बना सकते हैं। आप चाहे कहीं भी रहें लेकिन आप पूरे घर पर नजर रख सकते हैं। अगर आपका बजट आपको घर में कैमरा लगाने के लिए अलाउ नहीं करता है, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस एक पुराने मोबाइल फोन की जरूरत होगी।
    फोन को सीसीटीवी कैमरे की तरह कैसे करें इस्तेमाल?
    फोन को सीसीटीवी कैमरे की तरह कैसे करें इस्तेमाल? - फोटो : i stock
    • अगर आपके घर में कोई ऐसा पुराना फोन है जिसका अब आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन फोन एकदम सही कंडीशन में है। यानी के उसका कैमरा वगैरा सब सही काम करता है, तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। आप इस मोबाइल का इस्तेमाल सीसीटीवी के लिए कर सकते हैं।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें