Smartphone Safety Tips: इन चार गलतियों से डैमेज हो सकता है आपका स्मार्टफोन, जानिए इसे कैसे बचाएं

आजकल स्मार्टफोन सबकी जरुरत बन गया है। फोन के बिना कोई काम नहीं हो सकता। पिछले कुछ सालों में इसका इस्तेमाल इतनी तेजी से बढ़ा है कि अब हर किसी के हाथों में इसे देखा जा सकता हैं। अमीर, गरीब, जवान बुजुर्ग सभी के लिए स्मार्टफोन उनके जीवन का एक जरुरी हिस्सा बन चुका है। हर छोटा बड़ा काम अब फोन पर ही किया जाने लगा है। इसके अलावा स्मार्टफोन में लोगों के जरुरी डेटा मौजूद रहते हैं, जिसके चलते लोग अपने फोन को बहुत संभाल कर रखते हैं। लेकिन जाने अनजाने में उनसे कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके चलते मोबाइल फोन जल्दी खराब हो जाते हैं। अनजाने में ही सही लेकिन स्मार्टफोन यूजर ऐसी गलतियों को बार-बार दोहराते हैं तभी इसका असर उनके फोन जल्दी दिखने लगता है। कुछ सावधानियां हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन को खराब होने से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है वो गलतियां और उन्हें कैसे बचाया जा सकता है...

स्क्रीन गार्ड जरूर लगवाएं
अगर आप नया फोन खरीद रहे हैं तो उसे सुरक्षित बनाने के लिए आपको सबसे पहले उसमें स्क्रीनगार्ड लगवा लेना चाहिए।

फोन कवर का इस्तेमाल जरूर करें
फोन कवर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे फोन न सिर्फ सुंदर दिखते हैं बल्कि सुरक्षित भी रहते हैं।