बजट फोन्स पर महंगाई की मार: 15,000 रुपये से कम वाले फोन्स में सबसे ज्यादा इजाफा, जानें क्यों बढ़ रहे दाम

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, दिल्लीNitish Kumar
Thu, 23 Apr 2026 05:28 PM IST
सार

Smartphone Price:

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतों में अचानक बढ़ोतरी ने जरूर आपको मायूस कर दिया होगा। अब सिर्फ नए मॉडल ही नहीं, बल्कि पहले लॉन्च हो चुके पुराने फोन भी महंगे हो रहे हैं। आइए जानते हैं स्मार्टफोन की कीमतों में आग क्यों लगी हुई है।

विज्ञापन
smartphone price rise india memory cost supply crisis explained tech news hindi
स्मार्टफोन की कीमत लगातार बढ़ रही है - फोटो : एआई जनरेटेड

    स्मार्टफोन बाजार में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जहां पहले लॉन्च के बाद फोन सस्ते होते थे, अब उल्टा हो रहा है। कई ब्रांड्स ने लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ा दी हैं। उदाहरण के तौर पर OnePlus का OnePlus 15R, जो दिसंबर 2025 में 47,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 50,499 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह OnePlus Pad Go 2 की कीमत भी 26,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गई है।

    Samsung ने भी कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं। Galaxy M36 5G, जो 17,499 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 20,999 रुपये का हो गया है। इसके अलावा Galaxy M06, Galaxy F06 और Galaxy M17 5G जैसे मॉडल्स भी महंगे हो गए हैं। Vivo के Vivo V70 की कीमत 45,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो गई है, जबकि Vivo V70 Elite अब 55,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं Nothing के Nothing Phone 3a Lite की कीमत भी लॉन्च के बाद बढ़ चुकी है।

    स्मार्टफोन
    स्मार्टफोन - फोटो : AI जनरेटेड

    नए स्मार्टफोन भी हो रहे महंगे

    सिर्फ पुराने मॉडल ही नहीं, नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन भी पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत पर आ रहे हैं। Samsung के Galaxy A56 की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये थी, लेकिन इसके नए वर्जन Galaxy A57 की कीमत 56,999 रुपये से शुरू हो रही है। इसी तरह Galaxy A36 और A37 के बीच भी कीमतों में बड़ा अंतर देखा गया है।

    हालांकि, इन बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद हार्डवेयर में बहुत बड़े बदलाव नहीं देखने को मिलते, ज्यादातर अपग्रेड्स चिपसेट और AI फीचर्स तक सीमित रहते हैं। हालांकि Apple ने iPhone 17e को 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया, जो iPhone 16e से थोड़ा सस्ता है, लेकिन पुराने मॉडल में कम स्टोरेज का विकल्प भी मौजूद था।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

    मेमोरी पार्ट्स का महंगा होना है असली वजह

    कीमतों में हो रही इस लगातार बढ़ोतरी के केंद्र में मेमोरी पार्ट्स का महंगा होना है। फोन में इस्तेमाल होने वाले DRAM और NAND जैसे कंपोनेंट्स की कीमतों में भारी उछाल आया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, बाजार में इस समय ग्राहकों की खरीदने की क्षमता पर भारी दबाव देखने को मिल रहा है। मेमोरी की लगातार बढ़ती महंगाई और करेंसी (मुद्रा) के दबाव के कारण मोबाइल कंपनियों को अपने प्रमुख मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

    स्मार्टफोन्स की औसत कीमतों में 1,500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बुरा असर 15,000 रुपये से कम वाले बजट सेगमेंट पर पड़ा है। इस महंगाई का सीधा असर बाजार के प्रदर्शन पर भी दिख रहा है। काउंटरपॉइंट के आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो पिछले छह वर्षों की सबसे कमजोर तिमाही रही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें