Smartphone Hidden Features: ये हैं स्मार्टफोन के वो हिडन फीचर्स, जिनके उपयोग से आपके काम हो जाएंगे आसान

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 02 Feb 2022 12:31 PM IST
Smartphone hidden features which will make your work easier
ये हैं स्मार्टफोन के वो हिडन फीचर्स, जिनके उपयोग से आप काम हो जाएगा आसान - फोटो : iStock

    स्मार्टफोन आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल काफी बदल चुकी है। आज लगभग हर व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है। बीते कुछ सालों में इसके उपयोग में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। फिल्म देखना हो या किसी के खाते में पैसे भेजने हैं। आज लगभग सारे काम मोबाइल फोन के जरिए आसानी से हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ बाजार में रोजाना मोबाइल फोन्स के नए नए वर्जन लॉन्च होते रहते हैं, जिनमें मोबाइल कंपनियों द्वारा नए फीचर्स को ऐड किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको मोबाइल फोन्स के उन हिडन फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। स्मार्टफोन्स के ये हिडन फीचर्स काफी उपयोगी हैं। ये आपके काम को काफी आसान बना देंगे। इनको उपयोग में लाने से आप अपनी प्राइवेसी और कई दूसरी चीजों को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

    ये हैं स्मार्टफोन के वो हिडन फीचर्स, जिनके उपयोग से आप काम हो जाएगा आसान
    ये हैं स्मार्टफोन के वो हिडन फीचर्स, जिनके उपयोग से आप काम हो जाएगा आसान - फोटो : iStock

    जरूरी डाटा को हाइड करना

    आज कल लगभग सभी स्मार्टफोन्स में फोटो, वीडियो या किसी दूसरी जरूरी फाइल्स को हाइड करने वाला फीचर आ रहा है। हालांकि, ये फीचर मोबाइल में हिडन रहता है। इसको एक्टिवेट करने का तरीका हर कंपनियों के फोन के मुताबिक अलग होते हैं। इस फीचर को इनेबल करके आप अपने वीडियो, तस्वीरों एवं अन्य जरूरी चीजों को फोन में हाइड कर सकते हैं। इससे उसकी गोपनियता बनी रहेगी।

    ये हैं स्मार्टफोन के वो हिडन फीचर्स, जिनके उपयोग से आप काम हो जाएगा आसान
    ये हैं स्मार्टफोन के वो हिडन फीचर्स, जिनके उपयोग से आप काम हो जाएगा आसान - फोटो : iStock

    गूगल असिस्टेंट

    गूगल का ये फीचर आजकल सभी एंड्रॉयड फोन में आ रहा है। इस हिडन फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में 0.5 सेकंड के लिए पावर बटन को दबाकर रखना है। उसके बाद गूगल असिस्टेंट एक्टिवेट हो जाएगा। अब आप उसको कुछ भी निर्देश देकर मोबाइल से जुड़ा काम करवा सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें