सत्या नडेला के 3 ऐलान, भारतीय युवाओं की जिंदगी ऐसे होगी आसान

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 23 Feb 2017 03:50 PM IST
Skype Lite LinkedIn Lite and Project Sangam launch know how they work
सत्या नडेला

    माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने बुधवार को मुंबई में फ्यूचर डिकोडेड प्रोग्राम में हिस्सा लिया। प्रोग्राम में स्टेज पर आते ही उन्होंने कहा कि वे भारत के प्रत्येक युवा को सशक्त बनाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने डिजिटल पेमेंट में योगदान के लिए आधार की तारीफ भी की।

    सत्या नडेला
    सत्या नडेला

    कार्यक्रम के दौरान सत्या नडेला ने भारतीय युवाओं के लिए तीन तोहफे भी दिए। उन्होंने SANGAM, लिंक्डइन लाइट और स्कॉइप लाइट की घोषणा की। इन तीनों घोषणाओं के बाद भारतीय युवाओं की राह काफी आसान हो सकती है।

    फ्यूचर डिकोडेड
    फ्यूचर डिकोडेड

    स्किल ट्रेनिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट संगम प्रोजेक्ट लाएगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए युवाओं को जॉब खोजने में आसानी होगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए माइक्रोसॉफ्ट का मकसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है जहां स्किल्ड लोग युवाओं को जॉब के लिए तैयार करेंगे। संगम प्रोजेक्ट की ऐप 2जी नेटवर्क में भी ठीक से काम करेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें