SIM Deactivation: बिना रीचार्ज कितने दिन एक्टिव रह सकता है SIM? जानें कब कंपनी दूसरे को दे सकती है आपका नंबर

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 30 Apr 2026 05:01 PM IST
सार

SIM Card Deactivation Rules:

आज के समय में आपका मोबाइल नंबर सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि आपकी 'डिजिटल तिजोरी' की चाबी है। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) के नियमों के अनुसार, एक तय समय के बाद आपका बंद पड़ा नंबर किसी और को अलॉट किया जा सकता है। आइए विस्तार से समझते हैं सिम रीचार्ज न करने पर उसे कितने दिन बाद बंद किया जा सकता है।

विज्ञापन
sim card deactivation trai rules validity without recharge number transfer
रीचार्ज न करने पर सिम कब होता है डिएक्टिव - फोटो : एआई जनरेटेड

    आज के डिजिटल युग में मोबाइल नंबर केवल फोन करने या उठाने तक सीमित नहीं रह गया है। यह आपकी पूरी डिजिटल जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे बैंक का लेनदेन हो, यूपीआई (UPI) से पेमेंट करना हो, सोशल मीडिया अकाउंट्स हों या फिर कोई जरूरी सरकारी काम, हर जगह ओटीपी (OTP) के लिए इसी नंबर की जरूरत पड़ती है। सोचिए, अगर अचानक आपका सिम बंद हो जाए, तो आपके कई काम एक झटके में रुक जाएंगे। इसलिए, अपने सिम कार्ड को हमेशा एक्टिव रखना अब एक बड़ी जरूरत बन गया है।

    बिना रीचार्ज कितने दिन एक्टिव रह सकता है सिम?
    बिना रीचार्ज कितने दिन एक्टिव रह सकता है सिम? - फोटो : AdobeStock

    बिना रीचार्ज कितने दिन एक्टिव रह सकता है सिम?

    अक्सर लोग अपना एक्स्ट्रा सिम रीचार्ज कराना भूल जाते हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नियमों के मुताबिक, अगर किसी नंबर पर लंबे समय तक कोई गतिविधि या रिचार्ज नहीं होता है, तो टेलीकॉम कंपनियां उसकी सेवाएं धीरे-धीरे रोक देती हैं।आमतौर पर, बिना रीचार्ज किए कोई भी सिम लगभग 90 दिनों तक नेटवर्क पर चालू रह सकता है। इस ग्रेस पीरियड के दौरान, टेलीकॉम कंपनियां आपको मैसेज और फोन कॉल के जरिए लगातार याद दिलाती हैं कि आप समय रहते अपना रीचार्ज करा लें।

    किसी अनजान का हो जाएगा आपका नंबर
    किसी अनजान का हो जाएगा आपका नंबर - फोटो : Adobe Stock

    किसी अनजान का हो जाएगा आपका नंबर

    अगर आप महीनों तक अपने सिम का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो कंपनी उस नंबर को हमेशा के लिए यानी परमानेंटली डिएक्टिवेट कर देती है। इसके बाद असली परेशानी शुरू होती है।नियमों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों के पास यह अधिकार होता है कि वे उस बंद पड़े नंबर को किसी नए ग्राहक को दे दें। जरा सोचिए, आपका वह नंबर जिससे आपके बैंक खाते, यूपीआई और कई जरूरी दस्तावेज जुड़े हैं, अगर किसी अजनबी के पास चला जाए, तो यह भविष्य में आपके लिए सुरक्षा के लिहाज से एक बहुत बड़ी मुसीबत बन सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें