Smart TV Guide: स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं? इन बातों तो न करें इग्नोर, वरना बाद में पछताएंगे
Smart TV Buying Guide:
क्या आप भी अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? बाजार में मौजूद ढेरों विकल्पों और तकनीकी शब्दों के बीच सही टीवी चुनना आसान नहीं है। स्क्रीन साइज से लेकर डिस्प्ले पैनल और साउंड क्वालिटी तक, जानिए वे अहम बातें जो एक परफेक्ट टीवी चुनने में आपकी मदद करेंगी।

आजकल लगभग हर घर में स्मार्ट टीवी देखने को मिल जाता है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से लेकर गेमिंग और स्क्रीन कास्टिंग जैसी सुविधाओं ने इसे पहले से कहीं ज्यादा उपयोगी बना दिया है। हालांकि, केवल बड़े स्क्रीन साइज या कम कीमत देखकर टीवी खरीदना सही फैसला नहीं होता। सही स्मार्ट टीवी चुनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए। नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं तो यहां बताई गई बातें आपकी बहुत काम आने वाली हैं।1. सही स्क्रीन साइज का चुनावसबसे पहली उलझन यह होती है कि टीवी कितना बड़ा होना चाहिए। आपको अपने बेडरूम के हिसाब से टीवी खरीदनी चाहिए। छोटे बेडरूम के लिए 32 से 43 इंच का टीवी पर्याप्त है, जबकि बड़े लिविंग रूम के लिए 55 इंच या 65 इंच का टीवी एक शानदार सिनेमाई अनुभव देगा।

2. रेजोल्यूशन: फुल HD लें या 4K?
- आज के समय में 4K रेजोल्यूशन (Ultra HD) टीवी सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। Netflix, Amazon Prime और YouTube पर अब ढेरों 4K कंटेंट मौजूद हैं।
- अगर आपका बजट बहुत कम है और आप 32 या 43 इंच का टीवी ले रहे हैं, तभी Full HD (1080p) के बारे में सोचें। बड़े टीवी में 4K से कम रेजोल्यूशन बिल्कुल न लें।

3. पैनल टेक्नोलॉजी: LED, QLED या OLED?
- LED: यह सबसे आम और बजट-फ्रेंडली विकल्प है। इसमें तस्वीर की क्वालिटी अच्छी होती है, लेकिन बहुत बेहतरीन नहीं।
- QLED: यह LED का ही एक अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें रंग ज्यादा चमकीले और वाइब्रेंट नजर आते हैं। यह मध्यम से प्रीमियम बजट के लिए अच्छा है।
- OLED: यह सबसे प्रीमियम और महंगी तकनीक है। इसमें हर पिक्सल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है। अगर आपको एकदम गहरा काला रंग (Perfect Black) और बेस्ट पिक्चर क्वालिटी चाहिए, और बजट की कोई चिंता नहीं है, तो बिना सोचे OLED टीवी चुनें।
- Data Plans: ये कंपनी केवल 225 रुपये में दे रही है 75 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन
- Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म: 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ मार्केट में मचाएगा धमाल
- Oracle में छंटनी: एक साल में 21,000 कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी, AI के कारण आगे भी बढ़ सकता है संकट
- खुफिया एजेंसियों की चेतावनी: एआई से कुछ महीनों में बढ़ सकते हैं साइबर हमले, कंपनियों से तुरंत तैयारी की अपील