SBI दे रहा है 5 लाख रुपये जीतने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को के लिए हैकाथन का आयोजन किया है। इसके तहत ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे, वह भी कैश के रूप में। तो आइए जानते हैं एसबीआई के इस हैकाथन के बारे में विस्तार से।

सबसे पहले आपको बता दें इसमें आप एक टीम और अकेले भी हिस्सा ले सकते हैं। इस हैकाथन में आपको बैंक को सुझाव देना होगा कि लोन लेकर भागने वालों से कैसे बचा जाए। एसबीआई ने इस प्रतियोगिता को ‘SBI - Predict for Bank 2019’ नाम दिया है।
ये भी पढ़ेंः 2020 के Honda City के नए अवतार से चित्त होंगी Maruti Ciaz और Hyundai Verna

इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 24 जनवरी 2019 से हो गई है और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2019 तक है। यदि आप एक टीम के रूप में इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपकी टीम में अधिकतम 4 लोग हो सकते हैं।
विज्ञापन