Samsung: एआई ने बदल दी सैमसंग की किस्मत, सिर्फ 3 महीने में पूरे साल से ज्यादा हुई कमाई, ये कारोबार बना हथियार

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 07 Jul 2026 12:52 PM IST
सार

Samsung Q2 Results:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग का सबसे बड़ा फायदा अब Samsung को मिलता दिख रहा है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में करीब 59 अरब डॉलर के ऑपरेटिंग मुनाफे का अनुमान जताया है, जो पिछले साल के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। मेमोरी चिप्स की मजबूत मांग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।

विज्ञापन
samsung q2 2026 profit estimate ai semiconductor growth record earnings hindi news
सैमसंग ने जारी किए दूसरी तिमाही के आंकड़े - फोटो : Samsung

    दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज Samsung Electronics ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने शुरुआती नतीजों का अनुमान जारी किया है। कंपनी का कहना है कि इस दौरान उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 90 ट्रिलियन वॉन (करीब 58.8 अरब डॉलर) तक पहुंच सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तकनीकों की बढ़ती मांग और सेमीकंडक्टर कारोबार में आई तेज मजबूती है।

    एक साल में 11 गुना बढ़ सकता है मुनाफा
    एक साल में 11 गुना बढ़ सकता है मुनाफा - फोटो : Samsung

    एक साल में 11 गुना से ज्यादा बढ़ सकता है मुनाफा

    • दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, Samsung का अनुमान है कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका ऑपरेटिंग मुनाफा 89.4 ट्रिलियन वॉन रहेगा। यह पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 1,181 प्रतिशत अधिक है।
    • योनहाप की वित्तीय डेटा इकाई योनहाप इन्फोमैक्स के अनुसार, कंपनी का यह अनुमान बाजार के औसत पूर्वानुमान से भी 6.2 प्रतिशत ज्यादा है, जो उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन की ओर इशारा करता है।
    बोनस का असर भी शामिल
    बोनस का असर भी शामिल - फोटो : सैमसंग

    बोनस का असर भी शामिल

    Samsung ने बताया कि इस अनुमान में कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस के लिए किए गए प्रावधान भी शामिल हैं। यदि इन प्रावधानों को अलग कर दिया जाए तो कंपनी का दूसरी तिमाही का ऑपरेटिंग मुनाफा करीब 100 ट्रिलियन वॉन तक पहुंच सकता है।

    कर्मचारियों को मिलेगा खास सेमीकंडक्टर बोनस

    • मई में हुए एक बड़े वेतन समझौते के तहत Samsung ने अपने सेमीकंडक्टर कारोबार से जुड़े कर्मचारियों के लिए विशेष सेमीकंडक्टर परफॉर्मेंस बोनस देने का फैसला किया है।
    • यह बोनस सेमीकंडक्टर बिजनेस की कमाई के 10.5 प्रतिशत के बराबर होगा। इसे नकद की बजाय कंपनी के शेयरों के रूप में कम से कम 10 वर्षों तक दिया जाएगा। यह योजना सेमीकंडक्टर कारोबार के प्रदर्शन लक्ष्यों से जुड़ी होगी। कंपनी ने इस बोनस के लिए लगभग 20 ट्रिलियन वॉन का प्रावधान किया है।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें