सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस VS iPhoneX: आ देखें जरा किसमें कितना है दम?

MWC 2018 से एक दिन पहले सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन मार्च से बाजार में उपलब्ध होंगे। वहीं भारत में दोनों स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। सैमसंग के गैलेक्सी एस9 प्लस की तुलना आईफोन X से हो रही है तो आइए देखते हैं किस फोन में कितना दम है?

Samusng Galaxy S9 Plus vs iPhone X: डिस्प्ले और बॉडी
iPhone X में जहां 5.8 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस 6.2 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों फोन में बेजल को काफी कम रखा गया है यानी आपको फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि गैलेक्सी एस9 प्लस की डिस्प्ले आईफोन के मुकाबले ज्यादा कर्व्ड और पतली है। सैमसंग ने अपने फोन में जहां मेटल की बॉडी दी है, वहीं एप्पल ने ग्लास की बॉडी दी है। साथ ही बता दें कि दोनों ही फोन वाटर और डस्टप्रूफ हैं।

Samusng Galaxy S9 Plus vs iPhone X: प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
दोनों ही मोबाइल में लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग ने अपने फोन में जहां 2.8GHz वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया है, वहीं एप्पल ने भी आईफोन X में बायोनिक ए11 चिप दिया है, हालांकि आईफोन के ए11 की क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। आईफोन में 3 जीबी रैम और 64/256 GB की स्टोरेज मिलेगी, जबकि गैलेक्सी एस9 प्लस 6 जीबी रैम, 64/256GB स्टोरेज है।