सैमसंग गैलेक्सी S8 की जानकारी लॉन्चिंंग से पहले लीक

सैमसंग के बहुप्रतीक्षित गैलेक्सी S8 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। वेंचरबीट की रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी S8 की तस्वीर के अलावा लॉन्चिंग की तारीख और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है।
अहम बात ये है कि तस्वीरों के मुताबिक इसमें होम बटन नहीं है। तस्वीर में सिर्फ डिस्प्ले ही नजर आ रही है।
पोर्ट के मुताबिक इसे 29 मार्च को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी S8 में 5.7 इंच और 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा। और यह बेहद पतला नजर आ रहा है। S8 लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।बैटरी परफॉर्मेंस पहले से कई गुणा बेहतर होगी। इसमें 3000 से 3500 एमएएच के बीच की बैटरी होने की बात कही जा रही है।