ट्रिपल प्ले प्लान के साथ धमाल मचा सकता है Jio GigaFiber

रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर (GigaFiber) को लेकर पिछले कई महीने से चर्चा है। वहीं कंपनी ने भी साफ-साफ कह दिया है कि जियो गीगाफाइबर की टेस्टिंग बड़े पैमाने पर चल रही है। आपको बता दें कि जियो की वेबसाइट पर जियो गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है और इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर कंपनी इसकी शुरुआत करेगी।

वहीं अब जियो के गीगाफाइबर के प्लान की रिपोर्ट सामने आई है कि जियो गीगाफाइबर के लिए ट्रिपल प्ले प्लान लॉन्च कर सकती है। तो आइए जानते हैं क्या है जियो का ट्रिपल प्ले प्लान। टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जियो गीगाफाइबर के लिए ट्रिपल प्ले प्लान लॉन्च करेगा। रिपोर्ट में बकायदा जियो की आधिकारिक वेबसाइट का स्क्रीनशॉट भी अटैच किया गया है।

अब सवाल यह है कि आखिर ट्रिपल प्ले प्लान क्या है तो स्क्रीनशॉट के मुताबिक जियो के इस ट्रिपल प्लान के तहत ग्राहकों को फ्री में 100 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है। वैसे डाटा की स्पीड 100 की बात तो प्लान में नहीं लिखी गई है लेकिन उम्मीद के मुताबिक इसकी स्पीड 100एमबीपीएस होगी।