जियो के इस प्लान में मिल रहा है 750GB डाटा, 1 साल की वैलिडिटी

वैसे तो जियो के सभी प्लान के बारे में आपको जानकारी होगी लेकिन यदि आपको नहीं पता है तो आपको बता दें कि जियो के एक ऐसा प्लान भी है जिसमें दो साल की वैधता के साथ 350 जीबी डाटा मिलता है। दरअसल अभी तक आप और हम अधिकतम 90 दिनों के प्लान तक ही अटके पड़े हैं, जबकि जियो के पास इससे ज्यादा दिनों की वैधता वाले भी प्लान हैं। आज हम जियो के 4 लंबी वैधता वाले प्लान के बारे में बात करें। आइए जानते हैं इनके बारे में।

जियो के पास 999 रुपये का एक प्लान है जिसकी वैधता 90 दिनों की है और इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के साथ 60 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में रोज डाटा इस्तेमाल करने की कोई सीमा नहीं है।

जियो के 1,999 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको 180 दिनों की वैधता के साथ 125 जीबी डाटा मिलता है और साथ में रोज 100 मैसेज, जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।